यशोदा फिलिंग स्टेशन बरहिया रेउसा पेट्रोल पंप में फूलों का वृक्षारोपण किया

अमरपाटन
मैहर मार्ग स्थित यशोदा फिलिंग स्टेशन बरहिया रेउसा पेट्रोल पम्प में पेट्रोल टंकी के कर्मचारीयों के हाथों कई पुष्पों का वृक्षारोपण किया गया।  जिसमें दिवाकर पाण्डेय, धीरेंद्र तिवारी, शैलेंद्र सेन, धर्मजीत पटेल, पिंटू तिवारी, मूलचंद कुशवाहा, दिनेश यादव, निलेश यादव ने साथ निभाई। अभिषेक निगम ने बताया कि अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर जगह वृक्षारोपण किया जा रहा है स्कूलों, कॉलेजों, पेट्रोल, पेट्रोल टंकी, मंदिर परिसर आदि जगहो मे  वृक्षारोपण किया जा रहा है।

फूलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। फूल दो शब्दों का बहुत प्यारा सा नाम है। फूल दिखने में बहुत सुंदर और आकर्षक होते हैं। फूल हमारे घर के आंगन के साथ-साथ बड़े बगीचों की भी सुंदरता को बढ़ाते हैं। हमारे भारत में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में फूलों का बहुत महत्व और अधिक प्रयोग भी किया जाता है। बहुत से फूलों का प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। इसलिए सभी लोगो को अपने अपने घर में एक वृक्ष जरूर से जरूर लगाएं ताकि पर्यावरण भी शुद्ध और अनुकूल बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *