नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ किया था काम, पांच पदाधिकारियों को नोटिस

भोपाल
नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वालों पर पार्टी सख्त हो गई है। इस मामले में उज्जैन और महिदपुर से आई शिकायतों के बाद पांच पदाधिकारियों को पीसीसी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उज्जैन महापौर के उम्मीदवार महेश परमार की शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर ने यहां के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश सोनी और प्रदेश सचिव चेतन यादव को नोटिस देकर अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ काम करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा हैं। इन दोनों नेताओं को सात दिन के भीतर जबाव देना होगा। इसी तरह उज्जैन जिले के महीदपुर में कांग्रेस के कई पार्षद उम्मीदवारों ने भी शिकायत की थी। इनकी शिकायत पर यहां के तीन पदाधिकारियों को भी नोटिस दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पास पार्टी के खिलाफ काम करने वालों की शिकायतें लगातार आ रही है। इन शिकायतों की जांच का जिम्मा चंद्र प्रभाष शेखर को दिया गया है। जांच के बाद संबंधित को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। ऐसी कई शिकायतों पर जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *