यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई, कहा- हमें आप पर गर्व है

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। सीएम योगी ने लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत नीरज चोपड़ा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *