नौका विहार होगा गंगनहर में, लोगों को मिलेगा रोजगार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष ने दिया आश्‍वासन

अलीगढ़
कासिमपुर पावर हाउस स्थित नहर पुल क्षेत्र को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने ग्राम प्रधान कासिमपुर देहात शिव कुमार चौहान को उनकी मांग पर पर्यटन स्थल घोषित कराने व नौकायान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को भेजेंगी।

गंगनहर का इतिहास 190 साल पुराना
ग्राम प्रधान शिवकुमार चौहान ने उनसे मांग की थी कि गंग नहर का इतिहास 190 साल पुराना है। जहां अंग्रेज शासक प्रो बी काटली ने नहर कासिमपुर पर पुल बनवाया था एवं लोगों के स्नान आदि के लिए पक्के घाट भी बनवाए थे। यहां पर पर्यटन स्थल बनने व नौका विहार बनने से लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही विकास भी होगा। जिसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया।

आरक्षित वन क्षेत्र में किया पौधरोपण
इससे पहले उन्होंने भाजपा के ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर श्यौराज सिंह व ब्लाक प्रमुख ठाकुर हरेंद्र सिंह के साथ आरक्षित वन क्षेत्र में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में प्रधान शिव कुमार चौहान के अलावा ठाकुर सुनील सिंह, विवेक चौहान, नाहर सिंह, विजय वीर सिंह, चौधरी लक्ष्मण सिंह आदि लोग प्रमुख थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *