मुख्यमंत्री चौहान ने नीम, पीपल और मौलके पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में "वी केयर सोशल वेलफेयर सोसायटी भोपाल" के सदस्यों और दो वर्ष के बालक ग्रंथ मिश्रा के साथ नीम, पीपल और मौलके पौधे लगाए गए।

पौध-रोपण के दौरान सोसायटी के सदस्य अतीब जुबेर, सुकशिश, मो. अरीब खान, सुअंकिता श्रीवास्तव, हर्ष सिंह और नीलेन्द्र उपस्थित रहे। साथ ही सुकृतिका मिश्रा, अंशुल मिश्रा, सुआशा मिश्रा, सुसुप्रिया मिश्रा ने भी पौध-रोपण किया।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए पीपल को पर्यावरण शुद्ध करने वाला वृक्ष माना गया है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। मौलएक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *