16 बागी विधायकों के निलंबन की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शिवसेना के चीफ व्हिप

नई दिल्ली
महाराष्ट्र में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ, जहां बीजेपी का समर्थन मिलने के बाद एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद शाम को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं दूसरी ओर उद्धव ठाकरे के गुट ने अभी हार नहीं मानी है। शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और बागी विधायकों के निलंबन की मांग की है।

सुनील प्रभु ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उन 15 अन्य विधायकों के सदन से निलंबन की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिनके खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं दायर की गई हैं। सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट से मांग करते हुए कहा कि बागी विधायक सदन में प्रवेश ना कर सकें, इसके लिए आदेश दिया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *