राज्यपाल मंगुभाई पटेल योग कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल

      राज्यपाल मंगुभाई पटेल आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में हुए योग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैसूर पैलेस में दिए गए उद्बोधन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा।

राज्यपाल पटेल ने सामूहिक रूप से आसन, प्राणायाम और ध्यान की यौगिक क्रियाओं में भाग लिया। राज्यपाल के साथ करीब 200 व्यक्ति ने सामूहिक रूप से ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन,  पादहस्तासन, कटिचक्रासन,  दण्डासन,  वज्रासन,  तितली आसन,  उष्ट्रासन, शशांकासन,  उत्तानमंडूकासन,  वक्रासन,  मकरासन,  सेतुबंध आसन,  उत्तानपादासन,  पवनमुक्तासन और शवासन किए। आसनों के बाद कपालभाति,  नाड़ीशोधन,  अनुलोम-विलोम,  शीतली,  उज्जायी,  भ्रामरी,  उद्गीत आदि प्राणायाम किए। ध्यान,  क्लेपिंग एवं लाफिंग थेरेपी के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम को विराम दिया गया। संचालन योग गुरु राजीव जैन त्रिलोक ने किया।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी, परिजन और प्राथमिक माध्यमिक शाला कुम्हारपुरा के स्कूली बच्चे और शिक्षक भी शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *