MPPSC की परीक्षा में कश्मीर को लेकर पूछा गया विवादित सवाल, खड़ा हुआ विवाद

भोपाल
 मध्य प्रदेश में पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में ऐसा सवाल पूछा गया है जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रश्नपत्र में कश्मीर को लेकर यह सवाल पूछा गया है। प्रश्नपत्र में पूछा गया है कि क्या भारत को कश्मीर को पाकिस्तान को दे देने का निर्णय कर लेना चाहिए। यह बहुविकल्पीय प्रश्ना है। सवाल के जवाब में दो तर्क दिए गए हैं, जिसपर विचार करने के लिए कहा गया है। पहला तर्क है, हां इससे भारत का बहुत सा धन बचेगा, जबकि दूसरा तर्क है, नहीं ऐसे निर्णय से इसी तरह की और मांगे बढ़ जाएंगी। दोनों तर्कों के आधार पर चार विकल्प दिए गए हैं, जिसमे कहा गया है हां तर्क 1 प्रबल है, तर्क 2 प्रबल है, तर्क 1 व 2 दोनों ही प्रबल है, तर्क 1 व 2 दोनों ही प्रबल नहीं है। इस प्रश्न के जवाब में अधिकतर अभ्यर्थियों ने तीसरे तर्क को टिक किया है।

 
एमपीएससी में पूछे गए इस सवाल को देशद्रोह बताते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि जिसने यह प्रश्नपत्र बनाया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। विपक्ष की ओर से भी इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। आज विपक्ष इसकोलेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सवाल को लेकर एमपीएससी की आलोचना हो रही है। एक यूजर ने लिखा एमपीएससी में पूछा गया यह सवाल भाजपा की देशद्रोही मानसिकता को दिखाता है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा मैं इस सवाल का विरोध करता हूं क्या आप मेरा साथ देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *