‘खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा’ का दूसरा गाना ‘रूबरू’ हुआ रिलीज

संगीत की शक्ति से हम सभी परिचित हैं। एक खूबसूरत और भावपूर्ण गाना एक टूटे हुए दिल को रफू करने, आत्मा के घाव भरने और एक सामान्य दिन में खूबसूरती जोड़ने की ताकत रखता है। विशाल मिश्रा द्वारा खूबसूरती से कम्पोज और मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए इस गाने को कानों से सीधा दिल में उतरने से कोई नहीं रोक सकता। इस सूफी गीत को विशाल मिश्रा और असीस कौर के द्वारा गाया गया है। रॉकस्टार का 'कुन फाया कुन' के बाद, आस्था और प्रेम पर आधारित, रूबरू हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह पर शूट किया गया दूसरा गीत है। बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय की एक्शन ड्रामा फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म के पहले सॉन्ग 'छैयां में' को मिली शानदार सफलता के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा सॉन्ग 'रूबरू' रिलीज कर दिया है। फारुक कबीर द्वारा निर्देशित फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज होते ही नंबर 1 ट्रेंड हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *