पूर्वांचल में कल से पड़ेंगी मानसून की फुहारें

गोरखपुर
बीते कई द‍िनों से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह से ही बदन पसीने से तरबतर हो जा रहा है। भारी उमस के चलते लोगों का सोना, बैठना रहना तक मुहाल है। गर्मी से लोगों का रहना मुहाल है। लेक‍िन गर्मी से बेचैन लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। मंगलवार से आसमान में बादल डेरा डाल सकते हैं। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश की भी संभावना है । इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

17 जून तक होगी बूंदाबांदी
मौसम विशेषज्ञ का मानना है यह प्री मानसून की शुरुआत हो सकती है। यह सिलसिला अगले 17 जून तक जारी रहेगा। आगामी 18 जून से मानसून के आने की संभावना है। गोरखपुर सहित आसपास जिलों में बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

कुछ स्‍थानों पर होगी छिटपुट वर्षा
सप्ताह भर से गर्मी से बेहाल लोगों को जून अब और नहीं सताएगा। अगले 24 घण्टे के भीतर राहत मिलने वाली है । मौसम विभाग के जानकारों ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार से ही प्री मानसून दस्तक दे सकता है। मंगलवार से बादल बनने शुरू हो जाएंगे। छिटपुट वर्षा भी हो सकती है लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
बता दें पिछले एक सप्ताह से लोग गर्मी से बेहाल देखे जा रहे हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है। जून में अब तक कुल सात दिन ऐसे रहे हैं, जिसका तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। धूप और नमी की जुगलबंदी से लोगों ने अधिक गर्मी महसूस किया।

ऐसा रहा कल का मौसम
रविवार सुबह से ही चटक धूप में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। 10 मिनट की भी धूप लोगों से बर्दाश्त नहीं की जा रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मंगलवार से प्री मानसून आने की संभावना है और 18 जून से मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम के जानकारों ने इस बार अधिक वर्षा की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *