कोरोना प्रभावित परिवार के बच्चों को हर संभव सहयोग

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा है कि ऐसे बच्चे जिन्होंने कोरोना के कारण माँ-बाप को खो दिया है। उनकी शिक्षा से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने आज उनसे भेंट करने आई गत वर्ष की दसवीं कक्षा की टॉपर सुवनिशा पाठक से चर्चा के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वनिशा को अन्य आवश्यक सहयोग के संबंध में वे केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भी अनुरोध करेंगे।

सुवनिशा पाठक ने अपने मामा-मामी अशोक शर्मा और श्रीमती शर्मा के साथ मुख्यमंत्री चौहान से भेंट कर शैक्षणिक और अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने वनिशा को जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *