भाजपा ने नाथ पर टिकट बेचने का लगाया आरोप, कांग्रेस देगी लीगल नोटिस

भोपाल
भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ पर टिकट बेचने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। यह आरोप भाजपा के प्रवक्ता हितेष वाजपेयी ने सोशल मीडिया के जरिए कमलनाथ पर लगाए हैं। अब हितेष वाजपेयी को कांग्रेस लीगल नोटिस देने जा रही है। वाजपेयी ने ट्वीट किया कि कमलनाथ ने इंदौर 5 करोड़, भोपाल 3.5 करोड़, सागर 3 करोड। आठ महापौर के टिकट बिक चुके हैं, केवल सूची जारी होना है।

कांग्रेस में टिकट की सेल लगी है, पर शपथ पत्र सावधानी हेतु भरवाए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कांग्रेस की आवश्यक सूचना: नगर पालिका अध्यक्ष हेतु रेट 15 तारीख बाद खोले जाएंगे। तब पार्षद भी अपना-अपना दाम नोट करा सकते हैं। नोट पहले आओ बिक जाओ की तर्ज पर निर्ण होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *