नगर निगम महापौर के लिए 14 प्रत्याशियों की पहली सूची 10 को होगी जारी

भोपाल
नगर निगम महापौर के लिए कांग्रेस दो नहीं बल्कि तीन विधायकों को मैदान में उतार रही है। इंदौर नगर निगम और उज्जैन नगर निगम के महापौर उम्मीदवार के लिए पहले से ही विधायकों के नाम तय कर लिए गए हैं। अब सतना नगर निगम महापौर के लिए भी विधायक को उतारा जा रहा है। यहां के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का नाम तय हो गया है।

सतना नगर निगम महापौर का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस ने कोई रिस्क न लेते हुए यहां से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को महापौर का चुनाव लड़ाने का तय कर लिया है।  इसके साथ ही अब कांग्रेस के तीन विधायक महापौर का चुनाव लड़ेंगे। इसमें इंदौर के विधायक संजय शुक्ला, ताराना के विधायक महेश परमार उज्जैन नगर निगम से और सिद्धार्थ कुशवाहा सतना से चुनाव लड़ेंगे।

2 सीटों पर बाद में जारी होंगे नाम
कांग्रेस महापौर उम्मीदवारों की पहली सूची 10 जून को जारी कर सकती है। बताया जाता है कि इसमें 14 महापौर के नाम होंगे। सिर्फ दो नगर निगमों को छोड़कर बाकी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। बची हुई दो सीटों पर बाद में ऐलान होगा।

अरुण यादव को मिलेगी तवज्जो
इधर निमाड के दोनों नगर निगमों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव को तवज्जो मिलेगी। कमलनाथ ने बुरहानपुर और खंडवा के महापौर उम्मीदवार को लेकर उनसे नाम मांगे हैं। वे गुरुवार को कमलनाथ के यहां पर होने वाली बैठक से पहले यहां से एक-एक नाम बता देंगे। हालांकि उनके अलावा भी यहां से नाम आ सकते हैं। इसके बाद ही इन दोनों नगर निगम के महापौर उम्मीदवार का ऐलान किया जाएगा। वहीं छिंदवाड़ा में कमलनाथ स्वयं महापौर उम्मीदवार का चयन करेंगे। छिंदवाड़ा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *