बिहार शर्मसार: तीन लोगों ने बस में नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार

बेतिया
बिहार में फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तीन लोगों ने एक नाबालिग के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती बेहोशी की हालत में बस में मिली। शर्मसार करने वाली घटना पश्चिम चंपारण के बेतिया की है।
बेतिया के एसडीपीओ मुकुल पांडे ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की बस में अर्धचेतन अवस्था में मिली। बस को सीज कर लिया गया है। बस के ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
फेसबुक फ्रेंड ने किया सामूहिक दुष्कर्म
दरिंदों अक्सर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देते रहते हैं। इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जहां फेसबुक के जरिये लड़की के संपर्क में आए युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया था। पीड़िता ने इस घटना को लेकर पटना के दानापुर थाने में मामला दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में छात्रा ने बताया कि फेसबुक से बना दोस्त मंतोष उसे दानापुर थाना क्षेत्र के ऊर्जा नगर स्थित दोस्त सूरज के पास ले गया था। यहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया और घटना का वीडियो भी बना लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को पटना के ही सगुना मोड़ पर लाकर छोड़ दिया था। इस दौरान आरोपितों ने धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो गैंगरेप का वीडियो वायरल कर देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *