मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, नीम और करंज के पौधे रोपे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में नीम, पीपल और करंज के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ अमेरिका में विश्व की सबसे कठिन दौड़, आयरन मेन वर्ल्ड चेंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इंदौर के आदित्य तिवारी तथा एम.आई.सी. ऑर्गेनाइजेशन के हर्षित राजपूत, सुरोशनी राय, सुप्रियंका मेहता और सचिन कटकवार ने भी पौध-रोपण किया।

आदित्य तिवारी अमेरिका में अध्ययनरत हैं। विश्व की सबसे कठिन दौड़ आयरन मेन 2022 में 4 किलो मीटर तैराकी, 180 किलोमीटर साइकिलिंग और 40 किलोमीटर दौड़ निरंतरता में करनी होती है। तिवारी ने 7 मई 2022 को सेंट जॉर्ज में चेंपियनशिप में भाग लेकर 12 घंटे 25 मिनट में इस चुनौती को पूर्ण किया।

एम.आई.सी. ऑर्गेनाइजेशन स्वच्छता, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने और रक्तदान जैसी गतिविधियों में सक्रिय है।

आज लगाया गया पीपल का पौधा छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को औषधि के रूप में जाना जाता है। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *