विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में हुए विभिन्न कार्यक्रम

भोपाल
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू़ भोपाल में जन-मानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से पक्षी अवलोकन शिविर, विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग सहित खुला प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य विषय "Living sustainably in harmony with nature" के केम्पेन का स्लोगन "ओनली वन अर्थ" (Only Onr Earth) रखा गया है।

वन विहार जैव विविधता बोर्ड, किताबखाना, एनजीओ द्वारा किए गए इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के 225 विद्यार्थियों और 75 पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। उप वन संरक्षक ए.के. जैन ने कार्यक्रम की विषय-वस्तु पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर 20 विद्यार्थियों और पर्यावरण प्रेमियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों को भोपाल बर्डस की डॉ. संगीता राजगीर और मो. खालिक द्वारा पक्षी दर्शन कराने के साथ ही वन विहार में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के बारे में अवगत कराया गया।

इस दौरान जैव विविधता बोर्ड सचिव एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक अतुल श्रीवास्तव, वन विहार के संचालक एच.सी. गुप्ता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *