7 सेकेंड के वीडियो में दिखा Scorpio का क्रेज, आनंद महिंद्रा ने रेलवे को कहा-शुक्रिया

 नई दिल्ली
 
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ट्विटर पर बेहद एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा के हर ट्वीट के मायने होते हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए ही कई लोगों की किस्मत भी बदली है। इस बार आनंद महिंद्रा का जो ट्वीट चर्चा में है वो महिंद्रा की चर्चित गाड़ी Scorpio से जुड़ा है।   

क्या है मामला: दरअसल, एक शख्स ने ट्विटर पर 7 सेकेंड का वीडियो क्लिप शेयर किया था। इस क्लिप में रेलवे के कार्गो ट्रेन पर कतार से कई Scorpio लदे हुए हैं। शख्स ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए लिखा है कि उम्मीद है, आप देखकर खुश होंगे। इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा-आप बिल्कुल सही कह रहे हैं कि मैं इस क्लिप को देखकर खुश हूं। मुझे यकीन नहीं है कि Scorpio की अधिक उपलब्धता का यही कारण है लेकिन कुशल सेवाओं के लिए रेलवे के आभारी हैं!
 
रेलवे की ओर से भी आनंद महिंद्रा को अपने अंदाज में शुक्रिया कहा गया है। मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने इसे री-ट्वीट करते हुए लिखा- मुस्कान के साथ सेवा। भारतीय रेलवे देश भर में कार्गो का सुरक्षित और तेज परिवहन प्रदान कर रहा है। आपको बता दें कि चर्चित एसयूवी गाड़ियों में महिंद्रा की Scorpio का भी नाम आता है। कंपनी आगामी 20 जून को ऑल-न्यू 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) की लॉन्चिंग करने वाली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *