बगैर दूसरे डोज के टीकाकरण के आ रहे मोबाईल संदेश से विभाग में मचा हड़कंप

जगदलपुर
जिले में कोरोना संक्रमण काल के बाद काफी हद तक जन-जीवन सामान्य होने लगा है, वहीं अब यह आदेश आ गया है कि जितने भी लोगों को टीका नही लगा है, या फिर पहला डोज लग चुका है, उन्हें दूसरा डोज लगाने के लिए प्रेरित करे, लेकिन अब विभाग से टीकाकरण का पहला डोज लगा चुके लोगों को बगैर दूसरा डोज के टीका लगये दूसरा डोज के टीकाकरण होने का संदेश मोबाईल के माध्यम से प्राप्त हो रहे है, ऐसा ही एक मामला बुधवार को देखने को मिला, जहां एक युवती ने दूसरा डोज कोविशिल्ड का टीका नही लगाया है, लेकिन उसे दूसरा डोज लगने का संदेश भी मिल गया, अब इस मैसेज से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी देते हुए युवती ने बताया कि बुधवार की दोपहर को मोबाइल में संदेश आया कि उन्हें कोविशिल्ड का दूसरा डोज सक्सेसफुल लग चुका है, जिसे देखन के बाद युवती ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी, पति द्वारा कोविशिल्ड डोज लगने का सर्टिफिकेट भी निकाल लिया, जिसे देखकर पति भी हैरान रह गया है, वही युवती के पति ने बताया कि उसकी पत्नि को टीके का पहला डोज 22 नवंबर 2021 को लगा था।

सीएचएमओ डॉ. आरके चतुवेर्दी का कहना है कि साफ्टवेयर का प्रॉब्लम हो सकता है, इसमें किसी भी प्रकार से कोई भी लापरवाही नही किया गया है, अगर ऐसा है तो इसकी जांच किया जाएगा, कि आखिर यह मैसेज कैसे भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *