आत्मानंद स्कूल में काउंसलर पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भीड़

रायपुर
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में काउंसलर की भर्ती की जानी है। महज 5 पद के लिए 500 से ज्यादा उम्मीदवार इंटरव्यू देने पहुंच गए। भर्ती की प्रक्रिया रायपुर के बैरन बाजार स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में थी। इसके अलावा सहायक शिक्षक, चपरासी, स्वीपर जैसे 22 पदों पर भी भर्ती होनी है।

मंगलवार सुबह से ही कॉलेज कैंपस में बड़ी भीड़ नजर आ रही थी। दूर दराज के गांवों से भी बेरोजगार युवा यहां पहुंचे हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए सुबह 9 बजे का समय दिया गया था, मगर सुबह 6 बजे से ही लाइन लगाकर बेरोजगार युवा कॉलेज के गेट के बाहर खड़े नजर आए। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद इंटरव्यू लिया जाना था। इस दौरान भीड़ में धक्का-मुक्की देर तक होती रही।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कोआर्डिनेटर कम काउंसलर के पद पर 5 स्कूलों में एक-एक पद पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को स्कूल मैनेजमेंट और संचालन समिति की तरफ से हर महीने 15000 का मानदेय दिया जाएगा। रायपुर के पंडित आरडी तिवारी, बीपी पुजारी, शहीद स्मारक, माना कैंप और बिन्नी बाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी स्कूल के लिए यह भर्ती की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *