राज्यसभा सीट के लिए कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि ने भरा नामांकन

 भोपाल
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की दो सीटों के लिए मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित मंत्री और अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता को मौका दिया है। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कभी राज्यसभा में जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व का आभार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा ऐसा भाजपा में ही हो सकता है। ये जमीन से जुड़ी कार्यकर्ता हैं।

कविता ओबीसी वर्ग से आती हैं, जबकि सुमित्रा अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। प्रदेश में पहली बार भाजपा ने दोनों सीटें महिला को दी हैं। उल्लेखनीय है कि आज नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी तीन जून तक नामांकन वापस ले सकते हैं और स्थिति बनी तो 10 जून को मतदान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *