संसदीय सचिव की अनुशंसा पर 24 हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान
जगदलपुर
विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने 24 हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की उनमे रणजीत सिंह सैनी, सुष्मिता देव, विजय नायक, अनुराधा खूटिया,आमना बेगम, कमल दास, सपन पाल, दिनेश श्रीवास, प्रह्लाद सुनवानी, छोटूराम शेख मीनाज अहमद, बोटीनाग, आयशा बी, सुंदरी हलदर, संध्या राय, पूर्णिमा राय,भानु दत्ता, राजेश कुमार जोशी, आयुष पानी, आशीष पानी, पूर्णिमा बघेल, सोनमती मानिकपुरी, रशीद बानों, को कुल पांच हजार की राशि स्वेच्छानुदान मद से विधायक रेखचंद जैन ने प्रदान किया।
हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस सरकार के द्वारा जो आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, उससे उन•े स्व रोजगार को बढ़ाने एवं इलाज कराने में काफी मदद हो जाएगी इसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया एवं विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया है।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने कहा की मेरे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर तथा बिमार थे, और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे ऐसे लोगों को स्व रोजगार के विस्तार एवं इलाज •े लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की अनुशंसा प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री से की गई थी जिस पर आज इन हितग्राहियों को चेक प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, पार्षद राजेश राय, कमलेश पाठक, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी, वरिष्ठ नेता राजकुमार दण्डवानी विधि विभाग •े जिलाध्यक्ष अवधेश झा, एस नीला, अंजना नाग उपस्थित रहे।
