चैम्पियंस लीग फाइनल 2022: लिवरपूल को हराकर रियल मैड्रिड ने जीता 14वां खिताब

नई दिल्ली
 रियल मैड्रिड शनिवार को चैंपियंस लीग फाइनल में लिवरपूल को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 14वीं बार यूरोपीय चैंपियन बन गया है। भीड़ के कारण 37 मिनट देरी से शुरू हुए फाइनल मुकाबले में मैड्रिड ने यह उपलब्धि हासिल की। ब्राजील के विंगर विनीसियस जूनियर ने 59 वें मिनट में एक क्लोज-रेंज फिनिश की जो फेडेरिको वाल्वरडे के ड्राइव पर आई थी। इसने मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी को रिकॉर्ड चौथा यूरोपीय कप खिताब दिया। मैड्रिड ने चैंपियंस लीग-ला लीगा का डबल पूरा किया तो वहीं लिवरपूल ने एक ऐसा सीजन समाप्त किया जिसमें वे काफी बेहतर कर सकते थे।

मैड्रिड 14 वीं बार यूरोपीय चैंपियन बन गया जो इस महाद्वीप पर किसी भी अन्य टीम की संख्या में दोगुना है। शनिवार को स्टेड डी फ्रांस के बाहर भीड़ के उत्पात के कारण 37 मिनट की देरी से यह मुकाबला शुरू हुआ था। इसने 10 महीने पहले वेम्बली स्टेडियम में यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में हुई हिंसा की यादें ताजा कर दीं।

इस बार मैड्रिड को नॉकआउट स्टेज की तरह मैच में तुरंत वापसी करने की जरूरत नहीं पड़ी। मैड्रिड के स्ट्राइकर करीम बेंजमा ने कहा, हम बेस्ट हैं। ये हमारे लिए काफी मुश्किल प्रतियोगिता थी और इस फाइनल को जीतने के हकदार थे। हमने इस गेम के इतिहास में दिखा गया है हम हमेशा बने रहेंगे।

दूसरी ओर सीजन का 64वां गेम खेल रहा लिवरपूल विपक्षी गोलकीपर कोर्टोइस से पार नहीं पा सका। दुनिया में सबसे खतरनाक अटैक में एक रखने वाले लिवरपूल को एक भी गोल नहीं करते देखना हैरानी भरा था। हैरत इस बात की है वे इस सीजन के तीनों कप फाइनल में गोल नहीं कर पाए। लिवरपूल के मैनेजेर जरगेन क्लोप ने भी कहा कि, ड्रेसिंग रूम में किसी को ऐसा नहीं लग रहा है जैसे ये हमारे लिए अच्छा सीजन गया है।

इससे पहले भीड़ के उत्पात के चलते पुलिस को लिवरपूल के समर्थकों पर आंसू गैस और पेपर स्प्रे छोड़ना पड़ा। आने वाले दिनों में अथॉरिटी द्वारा इस उत्पाद की जांच की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *