देश में कोरोना के 2685 नए मरीज मिले

नई दिल्ली
 भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. पिछले 4 दिनों से देश में कोरोना के 2 हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि कल शुक्रवार के मुकाबले आज शनिवार को नए मामलों में मामूली कमी आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नए आंकड़ों के मुताबिक आज कोरोना के 2,685 नए मामले सामने आए जबकि पिछले 24 घंटे में 33 मरीजों की मौत हो गई.

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी नए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 2,685 नए मामले सामने आए जबकि 2,158 मरीज संक्रमण से सही हो गए. हालांकि पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 33 मरीजों की मौत हो गई. दूसरी ओर संक्रमण के मामलों में रोजाना 2 हजार से ज्यादा नए केस आने की वजह से एक्टिव केस की संख्या 16 हजार को पार कर गई है. मंत्रालय के अनुसार, देश में 2,685 नए मामले सामने आने से एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 16,308 हो गई है. जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.60% है. इससे पहले भारत में कल शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,710 नए मामले सामने आए थे, जिससे कल तक देश में संक्रमित हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 4,31,47,530 हो गई थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *