प्राकृतिक खेती में नम्बर-1 है मध्यप्रदेश : कृषि मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में नये-नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। आज प्रदेश प्राकृतिक/जैविक खेती में देश में नम्बर-1 है। प्रदेश में 16.37 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक/जैविक खेती की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है।

कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक/जैविक खेती से 14.02 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन किया गया है। प्रदेश ने पिछले वित्त वर्ष में 2683 करोड़ रूपये मूल्य के 5 लाख मीट्रिक टन से अधिक के जैविक उत्पाद निर्यात किये हैं।

कृषि मंत्री पटेल ने बताया है कि प्रदेश में प्राकृतिक कृषि के रकबे को अधिक से अधिक बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने देशी गाय पालने पर प्रति गाय 900 रूपये का अनुदान देने का भी निर्णय लिया है। किसानों से आह्वान किया गया है कि वे खेती के कुल रकबे में से कुछ रकबे में प्राकृतिक खेती करें।

कृषि मंत्री पटेल ने बेहतर स्वास्थ्य के लिये किसानों से प्राकृतिक कृषि करने और उपभोक्ताओं से जैविक उत्पादों का प्रयोग करने का आह्वान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *