मंत्री पटेल से राजदूत डॉ. सुहेल ने की मुलाकात
भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल से लेबनान में पदस्थ भारतीय राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्री पटेल ने राजदूत डॉ. सुहेल को कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने कृषि में किये जा रहे नवाचारों के साथ ही प्रदेश से किये जा रहे निर्यात पर भी चर्चा की। मुलाकात में मध्यप्रदेश में पारम्परिक खेती के अतिरिक्त फलों की खेती को और अधिक उन्नत बनाकर निर्यात संबंधी संभावनाओं पर विचार किया।
