कांग्रेस ने टास्क फोर्स के गठन के साथ बनाई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी
नई दिल्ली
आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली हैं। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक बड़ी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इसके एवज में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा कदम उठाते हुए आठ सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए टास्क फोर्स का गठन भी कर दिया है।
दरअसल, कांग्रेस ने हाल ही में उदयपुर में तीन दिन का चिंतन शिविर बुलाया था. इस दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की बात कही थी. इतना ही नहीं उन्होंने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स के गठन का भी ऐलान किया था. सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप, टास्क फोर्स और सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप फॉर भारत जोड़ो यात्रा के गठन का ऐलान किया है.
कांग्रेस की PAC में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, गुलाम नबी आजाद, अम्बिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनन्द शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह होंगे।
इसके साथ ही, 2024 चुनाव के लिए बनाए गए टास्क फोर्स में पी चिदम्बरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कनगोलु का नाम शामिल है।
भारत जोड़ो यात्रा के समन्वय के लिए बनाए गए सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप में इन नेताओं को मिली जगह
दिग्विजय सिंह
सचिन पायलट
शशि थरूर
रंवीत सिंह बिट्टू
केजे जॉर्ज
जोथी मानी
प्रद्युत बोलदोलोई
जीतू पटवारी
सलीम अहमद
क्या काम करेगा टास्क फोर्स ?
टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार और मीडिया, आउटरीच, वित्त और चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम सौंपा जाएगा.
इन सदस्यों के पास अपनी टीमें होंगी. इन्हें लेकर बाद में जानकारी दी जाएगी. ये टास्क फोर्स उदयपुर नव संकल्प घोषणाओं और 6 समूहों की रिपोर्ट के आधार पर काम करेगी.
