हरियाणा: 46 शहरी निकाय चुनावों की घोषणा, 19 जून को मतदान, 22 को परिणाम

चंडीगढ़
हरियाणा में 46 स्थानीय निकायों की चुनाव तिथि की घोषणा कर दी गई है। 19 जून को मतदान होगा, जबकि 22 जून को नतीजे आएंगे। नामांकन पत्र 30 मई से भरे जाएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने चुनाव का शिड्यूल जारी की। लंबे इंतजार के बाद यह घोषणा हो रही है। इस संबंध में राज्य के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लग गई है। बता दें, राज्य चुनाव आयोग पहले 47 निकायों में चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ था, लेकिन प्रदेश सरकार ने फरीदाबाद नगर निगम के साथ ही 18 नगर परिषद और 31 नगर पालिकाओं में चुनाव की सिफारिश की थी। चुनाव आयोग ने 46 स्थानीय निकायों की ही चुनाव तिथि की घोषणा की है। राज्य में नगर परिषद व नगर पालिका प्रधान पद के चुनाव सीधे होंगे। लगभग सभी दलों ने पार्टी चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।

फरीदाबाद निगम चुनाव की नहीं हुई घोषणा
पहले बताया जा रहा था आज चुनाव आयोग फरीदाबाद नगर निगम चुनाव की भी घोषणा करेगा, लेकिन इसकी घोषणा नहीं हुई है।

हरियाणा में 93 शहरी निकाय
बता दें, हरियाणा में 93 शहरी निकाय हैं। चुनाव आयोग ने 46 में ही चुनाव की घोषणा की है। प्रदेश में कुछ शहरी निकायों का कार्यकाल गत वर्ष जून में खत्म हो गया था, लेकिन कोविड के कारण चुनाव नहीं हो पाए थे।

भाजपा-जजपा मिलकर लड़ेंगे
बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी व जननायक जनता पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों दलों ने शहरी निकाय चुनाव के लिए वार्ड और सीटों का चयन करने के लिए राज्य स्तरीय कमेटियों का गठन पहले ही कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *