स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने जेपी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

भोपाल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने आज सुबह  जेपी हॉस्पिटल पहुँच कर दो दिवसीय जिला स्वास्थ्य मेले  की व्यवस्थाओं का  जायजा लिया। स्वास्थ्य मेला आज से 19 मई तक रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने  मेले में रोगियों के लिए लगाए गए काउंटर  और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेले में  कैंसर सहित  अन्य बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य मेला में विभिन्न प्रकार की जाँच व्यवस्था, एनसीडी क्लीनिक और मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण काउंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेले में अधिक से अधिक रोगियों को लाभान्वित किया जाए। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी और सिविल सर्जन डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव को मेला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य उपचार के लिये आये नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *