जन्म-दिन, शादी की वर्षगाँठ और परिजन की स्मृति में करें पौध-रोपण : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज नीम और पीपल के पौधे लगाए। न्यू फोर्ट सोशल वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती अनीता गौर, सुकुसुम उइके, सुमगनी बेन और सुउर्मिला बिजोरे ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने सोसायटी के सदस्यों से कहा कि जन्म-दिन, शादी की वर्षगाँठ और परिजन की स्मृति में पौध-रोपण तथा लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करें।

सोसायटी द्वारा कॉलोनी में स्वच्छता, पर्यावरण-संरक्षण और कॉलोनी विकास के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। कॉलोनी में स्वच्छता के लिए निश्चित समयावधि में अभियान संचालित किया जाता है। कॉलोनी से निकलने वाले गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए परिसर में पिट का निर्माण किया गया है। इस खाद का उपयोग कॉलोनी के बगीचे में ही किया जाता है। पौध-रोपण अभियान में सोसायटी द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे गये हैं। इन पौधों के वृक्ष बनने तक की जिम्मेदारी सोसाइटी के सदस्यों ने ली है।

आज लगाया गया पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *