बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में विधानसभा चुनाव 2023 पर मंथन

भोपाल
  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक ली, इस बैठक में सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री, हितानन्द शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भी मौजूद रहे, वही भाजपा के सभी प्रकोष्ठ और मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य भी बैठक में शामिल हुए, मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावों की रणनीति बनाने भाजपा ने यह बैठक बुलाई थी,

बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि शनिवार को बीजेपी एमपी के सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक थी, जिसमें एक सत्र हुआ है दूसरे सत्र की बैठक होनी है, इस बैठक के माध्यम से नीचे तक के संगठन को मजबूत करने का प्रयास है, वही मोर्चो, प्रकोष्ठों के लिए अलग अलग जिम्मेदारिया हैं उसको लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है अन्य योजनाओं को भी तैयार करना है, जिसके लिए चर्चा होगी, इसके साथ ही बीजेपी सोशल मीडिया के मामले में आगे बढी है उसके लिए आईटी की टीम को बधाई दी गई है और खुद मुरलीधर राव सोशल मीडिया कर्मियों से मीट भी करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *