डायबिटीज से लेकर चेहरे और बालों के लिए इन तरीकों से करें इस्तेमाल
शरीर अगर अंदर से स्वस्थ रहे, तो इसका असर त्वचा और बालों पर भी साफ दिखता है। इसके लिए क्या खाया जाए और क्या नहीं इस बात का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। खासतौर से अगर कोई डायबिटीज का मरीज है, तो उसे अपने खानपान को लेकर और भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत पड़ती है। क्योंकि जरा सी भी लापरवाही उसके शुगर लेवल को हाई कर खतरनाक परिणामों को जन्म दे सकती है। यही कारण है कि डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स ने फलों व सब्जियों से लेकर खानपान से जुड़ी सभी चीजों को इस आधार पर विभाजित किया हुआ है कि शुगर पेशन्ट क्या खा सकता है और क्या नहीं?
अगर डायबिटिक पेशन्ट के लिए सेफ बताए गए फूड्स की बात करें तो इनमें से एक आवकाडो है। बेरी प्रजाति वाला ये फ्रूट पोषक तत्वों से भरा है। इसमें विटमिन सी, ई, के और बी16, फोलेट, पैंटोथेनिक एसिड, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है। इसी के साथ ये ल्यूटिन, बीटा कैरोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी रिच सोर्स है।
साल 2019 में चूहों पर हुई एक स्टडी में सामने आया था कि आवकाडो में पाया जाने वाला फैट मॉलिक्यूल Avocatin B (AvoB), स्केलेटल मसल और पैनक्रियाज में अधूरे ऑक्सिडेशन को रोकता है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है। साथ ही इसमें सिर्फ एक ग्राम शुगर होती है, जो ओवरऑल डायट क्वॉलिटी को सुधारता है। ये गुण इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद व सुरक्षित बनाते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस हेल्दी फ्रूट को सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन एंड हेयर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि इसे यूज करने के 4 आसान तरीके।
हेयर मास्क
एक आवकाडो को लें और उसे आधा काटने के बाद छिलका उतार लें।
छिले हुए हिस्से को कटोरे में डालकर उसे मेश कर लें।
इसमें एक अंडे का पीला भाग और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।
हल्के गीले बालों में इस मिक्स को अच्छे से लगाएं और 30 मिनट तक लगे रहने दें।
पहले सादे पानी से बाल धोएं फिर जेंटल शैंपू से स्कैल्प क्लीन करें।
रूखे बालों के लिए
ऊपर दिया गया Hair Mask कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, अगर आपके बाल ज्यादा रूखे हैं, तो इससे भी ज्यादा रिच इंग्रिडिएंट्स वाला मास्क बना सकते हैं।
एक कटोरे में आवकाडो को मैश कर लें। इसमें कोई लम्प्स न रह जाएं।
इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।
अब एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल या फिर ऑलिव ऑइल डालें।
मिक्स को स्कैल्प से लेकर जड़ों तक लगाएं।
इसके ऊपर शावर कैप लगाएं और 30 मिनट तक रखें।
अब बालों को अच्छे से वॉश कर लें और नैचरली सूखने दें।
चेहरे के लिए यूं बनाएं मास्क
सिर्फ बाल ही नहीं बल्कि इससे चेहरे के लिए भी मास्क बनाया जा सकता है।
आधा आवकाडो, एक चम्मच शहद और जमा हुआ नारियल तेल ब्लेंडर में डालें।
इसे ब्लेंड कर स्मूद थिक पेस्ट बना लें।
मिक्स को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से वॉश कर लें।
दूध डालकर बनाएं पैक
अगर आपको ब्लेंडर में पीसकर मास्क बनाने की मेहनत नहीं करनी है, तो एक कटोरे में आवकाडो डाल उसे हाथ से मैश कर लें।
इसमें दो चम्मच दूध, एक चम्मच शहद और चाहें तो पिघला हुआ नारियल तेल मिला लें।
30 मिनट बाद चेहरा अच्छे से वॉश कर लें और टॉवल ड्राई कर उस पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
