Bhopal Sports: सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन
भोपाल
सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए महिला और पुरुष टीम का चयन कर लिया गया है। तात्या टोपे स्टेडियम में शनिवार को आयोजित चयन ट्रायल में 9 लड़कियों और 12 लड़कों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 20 से 26 मई तक बेल्लारी में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। मप्र बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य कोच रोशनलाल सहित अन्य प्रशिक्षकों और संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में खिलाडिय़ों का चयन किया गया।
