सिक्किम: सत्तापक्ष-विपक्षी दल के वर्कर्स में झड़प, धारदार हथियार से हमला-फायरिंग का आरोप; अलर्ट पर राज्य

 गंगटोक
 

सिक्किम के सोरेंग जिले में शनिवार को विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) और सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। ऐसा आरोप है कि प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाली पार्टी एसकेएम के सदस्यों ने एसडीएफ के वाहन को रोका। सोरेंग की पुलिस अधीक्षक जया पांडियन ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। एसडीएफ के प्रवक्ता जे बी दरनाल के अनुसार, उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता सोरेंग में निर्वाचन क्षेत्र स्तर की बैठक में जा रहे थे, तभी सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उनकी कार को रोका और धारदार हथियारों से उन पर हमला भी किया। दरनाल ने बताया कि हमले में पार्टी के एक कार्यकर्ता अरुण लिम्बू को चोटें आई हैं और कार क्षतिग्रस्त हो गई।

बंदूक से हवा में गोलियां चलाते दिख रहे
सोशल मीडिया पर झड़प की एक वीडियो क्लिप शेयर हो रही है, जिसमें एसडीएफ पदाधिकारी अविनाश याखा झड़प के दौरान अपनी बंदूक से हवा में कई गोलियां चलाते हुए दिख रहे हैं। पांडियन ने बताया कि याखा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और पांडियन अभी फरार है।
 
राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की यह कोशिश
इस बीच, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जैकब खालिंग राई ने एसकेएम के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार के लिए विपक्षी दल की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएफ सिक्किम में राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *