जहांगीरपुरी पहुंचे 9 बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने का काम शुरू, छतों पर तैनात की गई पुलिस

 नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने यहां जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। उधर भाजपा और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे पर हिंसा के 'मुख्य साजिशकर्ता' से तार जुड़े होने का आरोप लगाया है। जहांगीरपुरी में शनिवार को शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी हुई और कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

वहीं, अब निगम की ओर से इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से मंगलवार को उत्तरी निगम आयुक्त और महापौर को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ यूपी सरकार की तर्ज पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की अपील की।
 
जोन के उपायुक्त के नेतृत्व में हटाया जा रहा है अतिक्रमण
अधिकारियों का कहना है कि निगम की टीम में करीब  50 से अधिक कर्मी हैं शामिल। निगम का कहना है कि अवैध निर्माण की सूची बनाई जा रही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *