खरगोन हिंसा: और चौकस होगी खुफिया निगरानी
भोपाल
खरगोन और बड़वानी के सेंधवा में रामनवमीं पर हुई हिंसा के बाद प्रदेश पुलिस अब जिला पुलिस अब बीट स्तर पर इंटेलिजेंस को मजबूत करेगी। इस संबंध में डीजीपी सुधीर सक्सेना ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दे दिए थे। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय की इंटेलिजेंस विंग भी हर दिन हर जिले के पुलिस अधीक्षकों से कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत करेगी।
जिला पुलिस अधीक्षकों को गांवों तक में नजर रखने का कहा गया है। इसमें इन्हें कोटवारों और ग्राम रक्षा समिति की सहायता लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। शहरों में नगर रक्षा समिति की भी मदद लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आरक्षक तक की ब्रीफिंग अच्छे से करने के भी निर्देश डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा के जोनल पुलिस अधीक्षकों को भी हर जिले में अपने इंटेलिजेंस को और मजबूत करने को कहा गया है। ये पुलिस अधीक्षक संवेदनशील जिलों में जाकर भी अलग से अपना खुफिया तंत्र मजबूत करेंगे।
