यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 जिलाधिकारी सहित 6 IAS अफसरों का तबादला

लखनऊ
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार शाम को आजमगढ़, सीतापुर और हापुड़ में नए जिलाधिकारियों के साथ ही 6 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। आजमगढ़ के डीएम अमृत त्रिपाठी को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। अमृत त्रिपाठी वर्ष 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, सीतापुर के डीएम विशाल भारद्वाज को आजमगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

विशाल भारद्वाज वर्ष 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं। इसके अलावा 2013 बैच के आईएएस अफसर हापुड़ के डीएम अनुज सिंह को सीतापुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर आयुक्त मेरठ मेधा रूपम (वर्ष 2014 बैच) को हापुड़ का नया डीएम बनाया गया है। गाजियाबाद की सीडीओ अस्मिता लाल (वर्ष 2015 बैच) को यूपीसीडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिजनौर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक (वर्ष 2018 बैच) को सीडीओ गाजियाबाद के पद पर ट्रांसफर किया गया है। इससे पहले सरकार ने शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक आईएएस अफसरों के तबादले किए थे।

 'गौमूत्र छिड़क देने से भूत-प्रेत और वास्तु दोष दूर हो जाते हैं…,' योगी के मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया दावा उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के बाद से ही सरकार की ओर से प्रशासन में फेरबदल किया जा रहा है। यूपी सरकार ने अब तक 9 जिलों के डीएम को बदल दिया है। एक दर्जन से अधिक आईएएस अफसरों को बेहतर कानून व्यस्था के लिए जिलों में तैनाती दी गई है। चर्चा है कि डीजीपी मुख्यालय से पीपीएस अफसरों की एक लंबी ट्रांसफर लिस्ट भी अभी आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *