मोहिना सिंह मां बनी,120 साल बाद रीवा घराने में बेटी के घर हुआ बेटे का जन्म

मुंबई

 

इसी महीने 3 अप्रैल को भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) बेटे के पेरेंट्स बने। इसी बीच अब एक और अच्छी खबर है। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta kya kehlata hai) में कीर्ति गोयनका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोहिना सिंह (Mohena Singh) मां बन गई हैं। मोहिना ने बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने इसी साल फरवरी, 2022 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस किया था।

वहीं अब टीवी की एक और एक्ट्रेस ने एक बड़ी खबर शेयर की है। जी, हां  ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम मोहिना कुमारी सिंह  के घर हाल ही खुशियों ने दस्तक दी है। मोहिना कुमारी का घर आखिरकार किलकारियां गूंज उठी है। एक्ट्रेस ने 15 अप्रैल को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

यहां गौर करने की बात है कि मोहिना सिंह के मां बनने पर लगभग 120 साल के बाद ऐसा अवसर आया है कि जब रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान के रूप में पुत्र की प्राप्ति हुई है।

वैसे हम आपको बता दें कि अभी तक खुद मोहिना ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी अपने फैंस को नहीं दी है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के जरिए मोहिना की मां बनने की खबर सामने आई।

रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने एक प्यारे के बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में हालांकि अभी और जानकारी सामने नहीं आ पाई है। देखना होगा कि अदाकारा के परिवार से ये न्यूज कब तक कंफर्म हो पाती है।

मोहिना ने 16 फरवरी 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के खुशखबरी शेयर की थी।  मोहिना ने 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी रचाई थी।  उस समय इस शाही शादी की चर्चा पूरे देश में हुई थी। शादी के करीब ढाई साल बाद अब कपल पेरेंट्स बना। फिलहाल हमें एक्ट्रेस के बच्चे के बेटे का इंतजार है। हम मोहिना और सुयश रावत को बच्चे को ढेर सारी बधाई देते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *