1991 के बाद हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहा ये शुभ संयोग, जानिए पूजा का उत्तम मुहूर्त

नई दिल्ली
हनुमान जी का जन्म चैत्र मास की पूर्णिमा हुआ था। इस साल हनुमान जयंती का पावन पर्व बड़े ही दुर्लभ संयोग में मनाया जा रहा है। इस साल हनुमान जयंती या हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल, शनिवार यानी आज है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के दिन शनिवार पड़ने से इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। शनिवार व मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। इसके साथ ही हनुमान जयंती पर शनि मकर राशि में विराजमान हैं। ऐसा संयोग 31 साल बाद बन रहा है। मकर राशि में शनि व हनुमान जयंती पर शनिवार के दिन का विशेष संयोग इससे 2022 से पहले 1991 में बना था। उस साल हनुमान जयंती 30 अप्रैल, शनिवार को थी।  

हनुमान जयंती पर शनि मकर व देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में रहेंगे। मेष राशि में सूर्य, बुध व राहु की युति बन रही है। मेष राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। वहीं केतु तुला राशि में रहेगा। हनुमान जयंती पर रवि योग का भी निर्माण हो रहा है, इस योग में सूर्यदेव की विशेष कृपा होती है। इस योग में नए काम की शुरुआत को अति उत्तम माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *