धरमपुर व्यपवर्तन के निर्माण के लिए 2.70 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखण्ड अंतर्गत धरमपुर व्यपवर्तन निर्माण के लिए 2 करोड़ 70 लाख 10 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अम्बिकापुर को दी गई है। इस व्यपवर्तन के निर्माण से खरीफ सीजन में 120 हेक्टेयर तथा रबी सीजन में 25 हेक्टेयर इस प्रकार कुल 145 हेक्टेयर में सिंचाई प्रस्तावित है।
