31 मार्च तक कांग्रेस नहीं बना पाई 50 लाख सदस्य

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस को 31 मार्च तक 50 लाख सदस्य बनाने का टारगेट मिला था, लेकिन वह टारगेट के करीब तक भी नहीं पहुंच सकी, नतीजे में सदस्य बनाने के लिए 15 दिन की विशेष छूट दी गई है। 15 अप्रैल को ही सदस्यों की सूची का प्रकाशन होगा, इसलिए यह छूट मिल गई है।

सूत्रों की मानी जाए तो 31 मार्च तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लगभग 15 लाख सदस्यों की फार्म और शुल्क पहुंच गया था। जबकि 31 मार्च तक कांग्रेस को पूरे प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाना थे। यह टागरेट से करीब 35 लाख सदस्यों की संख्या कम होने के चलते जिला अध्यक्षों ने मांग की थी कि उन्हें कुछ समय और दिया जाए। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अधिकारी रामचंद्र खुंटिया के निर्देश पर 15 अप्रैल तक सदस्य बनाने की छूट दे दी गई है। हालांकि सदस्य बनाने की तारीख भले ही 15 दिन बढ़ा दी हो, लेकिन चुनाव कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। सदस्यता सूची भी 15 अप्रैल को हर जिले में जारी हो जाएगी। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

जल्द करेंगे पीसीसी चीफ से बातचीत
इधर रामचंद्र खुंटिया इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से भी चर्चा करेंगे। वे 12 या 13 अप्रैल को भोपाल आने वाले हैं। इस दौरान वे कमलनाथ से चर्चा करेंगे, जिसमें सदस्य बनाने का टारगेट पूरा नहीं करने वाले जिला अध्यक्षों की वे रिपोर्ट नाथ को सौंप सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *