सलकनपुर के बाद रायपुर गए सीएम कहा बड़े उद्योग लगने से छोटे उद्योग पनपते हैं, रोजगार भी बढ़ता है
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बड़ा उद्योग लगने के बाद उसके आस-पास छोटे उद्योग भी पनपने लगते हैं। उद्योगों को लगाने का हमारा प्रयास जारी रहेगा। औद्योगिक निवेश के लिए मध्यप्रदेश आदर्श प्रदेश है। हमारी कोशिश है कि पीथमपुरा के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी उद्योग आएं। हम इसके लिए समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि निवेश से रेवेन्यू तो आता ही है, रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि एक्सपोर्ट में भी मध्यप्रदेश नए रिकॉर्ड बना रहा है।
फार्मा क्षेत्र में लगभग 10 हजार करोड़ का निर्यात किया है। हमारा गेहूं भी एक्सपोर्ट हो रहा है। सीएम चौहान ने बदनावर में स्थापित हो रही एंडयूराफैब की नवीन औद्योगिक इकाई के वीसी के जरिये भूमिपूजन कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 586 करोड़ का निवेश करने वाला यह उद्योग और भी निवेश आगे करेगा, यह आश्वस्त किया गया है। आज होने वाले भूमिपूजन के निवेश से प्रदेश के 2 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 4 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह नया उद्योग रतलाम और पीथमपुर को कनेक्ट करने का काम करेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज नवरात्र सप्तमी तिथि पर सलकनपुर पहुंचे। वहां माता के दर्शन के बाद सीएम चौहान छत्तीसगढ़ में दो स्थानों पर सभाएं करने के लिए रायपुर पहुंचे। वहां से सीएम सभा के बाद शाम को भोपाल लौटेंगे।
