वित्त वर्ष 2022-23 में महंगाई दर 5.75 फीसदी रहने का अनुमान:RBI
नई दिल्ली
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज वित्त वर्ष 2022-23 की अपनी पहली मौद्रिक नीति का ऐलान किया। इस मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जिस तरह से देश में महंगाई अपने चरम पर है, उसको लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास की ओर से कहा गया है हमारा अनुमान है कि महंगाई दर 5.75 फीसदी रहेगी।
