म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी और नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के मध्य अनुबंध

भोपाल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड एवं राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट-एनपीटीआई) के मध्य पावर जनरेटिंग कंपनी के कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए एक दीर्घकालीन प्रशिक्षण अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया। अनुबंध के तहत नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के कार्मिकों को विभिन्न तकनीकी एवं प्रबंधकीय विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि कंपनी के इस प्रयास से कार्मिक कम व्यय पर अधिक गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। अनुबंध के अनुसार ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के देश में स्थित दस संस्थानों द्वारा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अनुबंध हस्ताक्षर के समय मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, डायरेक्टर कॉमर्शियल प्रतीश कुमार दुबे, मुख्य अभियंता मानव संसाधन व प्रशासन एस.पी. तिवारी, नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक संजय डी. पाटिल उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *