दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर

नई दिल्ली
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2022 का दूसरा मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाना है। आईपीएल 2022 का आज पहला डबल हैडर खेला जाएगा और फैंस का आज डीसी एमआई के अलावा पंजाब और आरसीबी की टीम मनोरंजन करती हुई दिखाई देगी। बात दिल्ली कैपिटल्स की करें तो पिछले दो साल इस टीम के लिए लाजवाब रहे हैं। आईपीएल 2020 की फाइनलिस्ट दिल्ली पिछले सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय करने में कामयाब रही थी। पंत की अगुवाई में टीम इंडिया ने पिछले साल लाजवाब प्रदर्शन किया था, वहीं मुंबई के लिए पिछला साल अच्छा नहीं रहा था। मुंबई 2020 में खिताब जीतने में कामयाब रही थी मगर पिछले साल उनका सफर लीग स्टेज में ही समाप्त हो गया था। आईपीएल मेगा ऑक्शन की वजह से इस साल दोनों टीमें थोड़ा बदली-बदली नजर आएंगे।
 

बात दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड मुकाबलों की करें तो अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें मुंबई 16 तो दिल्ली 14 मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। इन आंकड़ों से साफ होता है कि दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। आईपीएल 2021 में डीसी और एमआई के बीच दो मैच खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। वहीं मुंबई ने आईपीएल 2020 में दिल्ली को चार मैच हराए थे। दो लीग मैच के साथ एक प्लेऑफ और एक फाइनल मैच में मुंबई ने दिल्ली को हार का स्वाद चखाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *