लोक निर्माण विभाग का नवीन एस.ओ.आर. लोकार्पित

भोपाल

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने  मंत्रालय में विभाग के नए एसओआर (शेड्यूल ऑफ रेट)  का लोकार्पण किया। यह एसओआर 25 मार्च 2022  से  प्रभावी होगा। लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि नए एसओआर लागू हो जाने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निर्माण सामग्रियों के बाजार भाव में अंतर आ जाने से कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने में तकनीकी दिक्कतें आ रही है। इनका निराकरण एस.ओ.आर. से आसानी से हो सकेगा।

प्रमुख अभियंता लोक निर्माण नरेंद्र कुमार ने बताया कि एस.ओ.आर. बनाने के लिए 9 मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों की टीम गठित की गई थी। उल्लेखनीय है कि अन्य शासकीय विभाग भी पी.डब्ल्यू.डी. के एस.ओ.आर. के आधार पर निर्माण कार्य करवाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *