मंत्री पटेल करेंगे राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग कार्यशाला का समापन

भोपाल

सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल 24 मार्च को शाम 5 बजे मध्यप्रदेश राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन करेंगे। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में होने वाले समापन कार्यक्रम में पद्मविजयदत्त श्रीधर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यशाला के दूसरे दिन प्रथम-सत्र में सामान्य वर्ग के निर्धन व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिये किये जाने वाले प्रयास एवं सुझाव और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिये शासन द्वारा प्रदत्त आरक्षण अनुसार पदपूर्ति के लिये प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही किये जाने संबंधी सुझाव लिये जायेंगे। सत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा, सहकारिता मंत्री अरविंद भदोरिया और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह शामिल होंगे।

द्वितीय सत्र में सामान्य वर्ग के लोगों के कल्याण के लिये राज्य शासन को नई योजनाएँ बनाने, पुराने कार्यक्रमों में आवश्यक परिवर्तन करने सहित अनेक विषयों पर चर्चा की जायेगी। इस सत्र में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, राज गुप्ता, इंदौर और शरद दुबे, ब्यूरो चीफ ई-टीवी भाग लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *