युवाओं की कृषि के प्रति रुचि बढ़ी : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विगत तीन वर्षों में राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की है। जिसके फलस्वरूप युवाओं की कृषि के प्रति रुचि बढ़ी है। शहर के युवा गांव की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बातें आज रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम सेमरिया में छत्तीसगढ़ कबीर पंथी साहू समाज के छात्रावास भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में कही।

श्री बघेल ने संत कबीर दास जी की पूजा-आरती कर नवनिर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2019-20 मे इस छात्रावास भवन के लिए 40 लाख रुपए की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप सर्वसुविधायुक्त छात्रावास तैयार किया गया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, विधायक श्रीमती अनीता शर्मा, राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संत कबीर ने प्रेम के माध्यम से समाज को परस्पर जोड?े का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उनके विचारों के प्रचार-प्रसारलिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। इस छात्रावास भवन के बन जाने से दूर-दराज के विद्यार्थियों को यहां रहकर अध्ययन करने में काफी सहूलियत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *