IPL 2022: श्रेयस अय्यर ने बताई अपनी फेवरेट बैटिंग पोजिशन

नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2022 की नीलामी में श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है। अय्यर को टीम के साथ जोड़ने के साथ टीम मैनेजमेंट ने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी है। 7 साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अय्यर ने 2020 में अपनी टीम को आईपीएल फाइनल में पहुंचाया था। अय्यर ने केकेआर का कप्तान बनने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत की और इस दौरान कहा कि उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना पसंद है मगर वह टीम के लिए किसी भी स्थान पर खेलने के लिए तैयार हैं।

अय्यर ने कहा "व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि मेरी बैटिंग पोजिशन नंबर तीन पर है, क्योंकि यही वह स्थिति है जिसे मैं बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं और बहुत लंबे समय से बल्लेबाजी कर रहा हूं। लेकिन मैं टीम के लिए मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। अय्यर ने इस दौरान अपने खिलाड़ियों से किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए फ्लेक्सिबल रहने और जिम्मेदारियां लेने का आग्रह किया।
 

उन्होंने कहा, "आप हमेशा एक एंकर का रोल अदा नहीं कर सकते। मैं किसी भी दिन एक पावर हिटर की भूमिका निभा सकता हूं और जरूरत पड़ने पर एंकर का रोल भी अदा कर सता हूं। यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है। यदि आपका दिन है तो आप बाहर जाकर टीम के लिए मैच जीता सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी और अन्य खिलाड़ियों पर भरोसा किए बिना खुद मैच जीताने होंगे।"

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच खेलकर करेगी। पिछले सीजन यही दोनों टीमें फाइनल में थी। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को हार का स्वाद चखाकर चौथी बार खिताब जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *