देश की प्रगति में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान : मंत्री पटेल

भोपाल 

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी बहनों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने जिला चिकित्सालय हरदा में कार्यरत नर्सों से वीडियो कॉलिंग कर बातचीत की और बधाई दी। पटेल ने कहा कि देश की प्रगति में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में केन्द्र और राज्य की सरकार प्रभावी कार्य कर रही है। महत्वपूर्ण योजनाएँ बनाई जाकर उनका प्रभावी क्रियान्वयन कराया जा रहा है। राज्य सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, पंचायत और नगरीय निकायों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व के साथ सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण की व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *