चीन-रूस की दोस्ती मजबूत-मंत्री वांग यी

बीजिंग 
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी आक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अमेरिका से और अधिक विमान भेजने की मांग की है। उधर, पडोसी देश पोलैंड ने यूक्रेन को लड़ाकू विमान देने से इनकार कर दिया है। दूसरी ओर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आगाह किया है कि मॉस्को यूक्रेन पर किसी भी तीसरे पक्ष की नो-फ्लाई ज़ोन की घोषणा पर माना जाएगा कि वह भी इस लड़ाई में भागीदार है। इस बीच बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज हो सकती है। लड़ाई के कारण अब तक करीब 15 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। भारत सरकार के अनुसार 16,000 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला गया है। 

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि चीन-रूस की दोस्ती मजबूत है और दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बीजिंग और मॉस्को रणनीतिक फोकस बनाए रखेंगे और नए युग के लिए चीन-रूस व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देते रहेंगे।'

भारत से संबंधों को लेकर वांग यी ने कहा है कि आपसी सफलता के लिए भारत और चीन को प्रतिद्वंद्वियों के बजाय पार्टनर होना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि कुछ ताकतें दोनों देशों के बीच तनाव पैदा करना चाहती हैं।' चीन के विदेश मंत्री के इस बयान के बारे में यूक्रेन सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी जानकारी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *